जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए डिप्टी सीएम से मिले विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Sep 2024 10:08 PM
उन्होंने डिप्टी सीएम से जल्द से जल्द सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए टेंडर निकालने की मांग की
हाजीपुर . पातेपुर विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए पातेपुर विधायक लखेंद्र पासवान ने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम से जल्द से जल्द सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए टेंडर निकालने की मांग की. बहुआरा चौक से पातेपुर बाजार होते हुए कस्तुरी सराय जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण की भी मांग की गयी है. विधायक ने बताया कि पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के बहुआरा से पातेपुर थाना, पोस्टऑफिस, अस्पताल तथा मेन बाजार होते हुए कस्तुरी सराय जाने वाली संकड़ी सड़क के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से लोग कर रहे थे. इसके लिए डिप्टी सीएम से मांग की गयी है. साथ ही मंडईडीह से रमौली जाने वाली सड़क, नारी खुर्द से जसपरहां जाने वाली सड़क, चांदपुर फतह पंचायत में नौआचक से खजनपुरा जाने वाली सड़क, राघोपुर नरसंडा पंचायत में शिव मंदिर से अहरा टोला होते हुए शहीद मौजे सहनी के घर तक जाने वाली सड़क समेत एक दर्जन से अधिक ग्रामीण तथा अन्य सड़कों के निर्माण कराने की मांग भी की गयी है. विधायक ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण का आश्वासन डिप्टी सीएम ने दिया है. इस दौरान इंद्रजीत सिंह, उमेश कुमार विभू आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










