हाजीपुर : बिदुपुर में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सांसद पप्पू यादव, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, सरकार पर संवेदनहीनता का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

शिविर में राशि वितरण करते सांसद पप्पू यादव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने हाजीपुर पहुंचकर बाढ़ प्रभावितों का हाल जाना और सरकार-प्रशासन पर संवेदनहीन होने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने राहत शिविरों में पहुंचकर पीड़ितों को नकद राशि और जरूरी सामान वितरित किए.

विज्ञापन

Pappu Yadav Meet Flood Victims : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गुरुवार को हाजीपुर पहंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति का जायजा लिया. पप्पू यादव बिदुपुर के इलाकों बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की. इस दौरान पप्पू यादव ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बाढ़ में लोग मर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार और प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है. उन्होंने सरकार और प्रशासन को संवेदनहीन बताया.

विज्ञापन

सांसद ने बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान वे बाजितपुर भिंडा बाढ़ राहत कैंप, नावानगर घाट और अमेर कर्मोंपुर घाट पर निजी जनसहयोग कोष से चलाए जा रहे राहत कैंप में पहुंचे. यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.

बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

राहत कैंपों में सांसद ने प्रत्येक पीड़ित को पांच सौ रुपये नकद राशि दी. इसके अलावा सेनेट्री पैड, नैपकिन सहित अन्य जरूरी सामान का भी वितरण किया गया. उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर बाढ़ की स्थिति और उन्हें हो रही परेशानियों की जानकारी ली.

बाजितपुर भिंडा में सांसद ने ऐतिहासिक स्थलों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थलों के विकास से जुड़ी मांग को सदन में उठाया जाएगा.

कब्रिस्तान में पानी भरने पर जताया आश्चर्य

नवानगर घाट के किनारे स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर अधिक पानी होने के कारण हिंदू पक्ष के दो शवों को जलते देखकर सांसद ने आश्चर्य जताया. उन्होंने कहा कि यह दृश्य हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है.

सांसद ने बाढ़ प्रभावित पशुपालकों से भी मुलाकात की और उन्हें पशुओं के चारे के लिए नकद राशि वितरित की. उन्होंने बाढ़ के कारण पशुओं के सामने उत्पन्न हुई परेशानी की जानकारी भी ली.

राहत शिविर में किया भोजन

अमेर कर्मोंपुर घाट पर जनसहयोग से चल रहे राहत शिविर में सांसद पप्पू यादव ने भोजन भी किया. उन्होंने शिविर में तैयार किए जा रहे भोजन की प्रशंसा की.

इस दौरान मुखिया सुनील कुमार राय, पिंटू यादव, सरपंच धर्मेंद्र चौरसिया, भाजपा नेता रमन कुमार सिंह, पिंकू कुमार सिंह, अभिनीत कुमार सिंह, विकास कुमार, मदनेश सिंह, टिंकज कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

वैशाली हादसे पर भड़के पप्पू यादव: बोले- बिहार में पुल नहीं गिरेगा तो और क्या गिरेगा?, निर्माण कंपनी और दोषियों के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन