वैशाली में किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, विधायक सिद्धार्थ पटेल ने किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

फोटो -2- प्रशिक्षण का दीप प्रज्वल्लित कर शुभारंभ करते विधायक सिद्धर्थ पटेल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैशाली में कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती की आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विज्ञापन

Hajipur News : वैशाली प्रखंड के मदरना स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में बुधवार को कृषि विभाग और आत्मा की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. शारदीय (खरीफ) मौसम में विभिन्न फसलों के उत्पादन के साथ जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन

खरीफ फसलों की खेती को लेकर किसानों को दी गयी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को अन्न फसल, मोटा अनाज (पोषक अनाज), दलहन, तेलहन और मौसमी सब्जियों के उत्पादन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. इसके साथ ही जैविक और प्राकृतिक खेती की तकनीकों के बारे में किसानों को विस्तार से बताया गया.

जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने पर जोर

किसानों को खेती में प्राकृतिक एवं जैविक पद्धतियों को अपनाने के फायदे बताए गये. प्रशिक्षण में मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और कृषि उत्पादन को टिकाऊ एवं लाभकारी बनाने के लिए जरूरी उपायों की जानकारी दी गयी. किसानों को स्थानीय परिस्थितियों और उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया.

आधुनिक तकनीक से उत्पादन और आय बढ़ाने पर जोर

विधायक सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि किसानों तक आधुनिक और टिकाऊ कृषि तकनीकों की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम जरूरी हैं. उन्होंने कहा कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों को वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि कृषि उत्पादकता और किसानों की आय में वृद्धि हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन