वैशाली: 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत महुआ में बड़ी कार्रवाई, पिकअप वैन से 833 लीटर विदेशी शराब जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

एसडीपीओ संजीव कुमार मिडिया को जानकारी देते हुए | Prabhat Khabar Network

वैशाली पुलिस के 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत महुआ थाना को बड़ी सफलता मिली है. एक पिकअप वैन से 833 लीटर से अधिक अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है. एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.

विज्ञापन

Vaishali News: अवैध शराब और मादक पदार्थों के धंधेबाजों के खिलाफ वैशाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत महुआ थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन से 833.16 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है. मौके से एक शराब तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर उसके अन्य साथी फरार होने में सफल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसडीपीओ संजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

हाजीपुर पुलिस सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) संजीव कुमार ने मामले का विधिवत खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जिले में शराब के अवैध भंडारण, परिवहन और बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में मद्यनिषेध इकाई और जिला पुलिस के संयुक्त प्रयास से यह बड़ी जब्ती की गई है.

मद्यनिषेध ब्यूरो पटना से मिली थी गोपनीय सूचना

एसडीपीओ ने बताया कि महुआ थाना पुलिस को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक ब्यूरो, पटना से गुप्त और सटीक सूचना मिली थी कि जहांगीरपुर सलखनी पंचायत भवन से आगे पिपरा कोठी के पास कुछ तस्कर एक पिकअप वैन में भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप लोड कर रहे हैं. सूचना की पुष्टि होते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित एक्शन प्लान तैयार किया गया.

घेराबंदी कर दबोचा गया तस्कर, शराब और पिकअप जब्त

सूचना के आधार पर एसडीपीओ महुआ के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने चिन्हित स्थल पर अचानक दबिश दी. पुलिस बल को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पिकअप पर शराब लोड कर रहे एक तस्कर को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपी की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के टरिया सुपौल निवासी राजू पासवान के रूप में की गई है. पुलिस ने मौके से पिकअप वैन और उसमें लदी 833.16 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया. गिरफ्तार तस्कर को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, वहीं फरार तस्करों और नेटवर्क से जुड़े अन्य धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

Also Read: गंगा में बढ़ते पानी के बीच तटबंध पर पहुंचे उमेश कुशवाहा, राहत-बचाव की तैयारियों का लिया जायजा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन