Hajipur News : चांदपुरा में संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन

चांदपुरा थाने के खड़गपुर गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. मृतक वार्ड संख्या 11 निवासी राजेंद्र महतो का 41 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार महतो बताया गया है. उसकी मौत शुक्रवार की रात में संदिग्ध हालात में हो गयी.

विज्ञापन

देसरी. चांदपुरा थाने के खड़गपुर गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. मृतक वार्ड संख्या 11 निवासी राजेंद्र महतो का 41 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार महतो बताया गया है. उसकी मौत शुक्रवार की रात में संदिग्ध हालात में हो गयी. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक के परिजनों ने उसका दाह-संस्कार कर दिया. मृतक को दो पुत्र है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. घटना को लेकर लोगों में चर्चा है कि जहरीला पदार्थ पीने से उसकी मौत हो गयी है. मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है.

चांदपुरा में 22 बोतल विदेशी शराब जब्त

चांदपुरा थाने की पुलिस ने खोरमपुर गांव में छापेमारी कर 33 बोतल विदेशी शराब बरामद की है. बताया गया है कि पुलिस सूचना के आधार पर खोरमपुर गांव जा रही थी. इसी दौरान सोनू कुमार सिंह एवं प्रकाश उर्फ फड्डू सिंह पुलिस को देखकर भागने लगे. पीछा करने के दौरान पुलिस को केला बगान में एक बैग मिला. बैग की तलाशी लेने पर 33 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन