हाजीपुर में ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का मौका, 15 सितंबर तक करें आवेदन; किसानों को मिलेगा 2.50 लाख तक अनुदान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैशाली में राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के तहत ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट लगेगी। किसान अनुदान के लिए 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर वित्तीय वर्ष 2026-27 में राष्ट्रीय खाद्य तेल-तेलहन मिशन के तहत जिले में एक ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की स्वीकृति दी गयी है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना के तहत बिहार में कोल्ड प्रेस निष्कर्षण मिल और पैकेजिंग मशीन स्थापित करने की योजना भी बनायी गयी है. इसके लिए सार्वजनिक एवं निजी उद्योगों, कृषक उत्पादक संगठनों और सहकारी समितियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं.

विज्ञापन

ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट के लिए 15 सितंबर तक आवेदन

इच्छुक आवेदक ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए 15 सितंबर तक विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. योजना के तहत 10 टन प्रतिदिन क्षमता वाली यूनिट स्थापित करने पर अधिकतम 9.90 लाख रुपये का अनुदान या परियोजना लागत का 33 प्रतिशत, जो भी नियमानुसार हो, अनुदान के रूप में दिया जायेगा.

कोल्ड प्रेस मिल के लिए 10 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

कोल्ड प्रेस निष्कर्षण मिल एवं पैकेजिंग मशीन की स्थापना के लिए 10 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा. आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित की गयी है. इच्छुक लाभुक विभागीय वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित अवधि में आवेदन कर सकते हैं.

सामान्य किसानों को मिलेंगे दो लाख रुपये तक

10 एचपी या उससे अधिक क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर से संचालित कोल्ड प्रेस तेल निष्कर्षण मिल के लिए सामान्य श्रेणी के किसानों को अधिकतम दो लाख रुपये प्रति इकाई या लागत का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा. अनुदान की राशि नियमानुसार निर्धारित सीमा तक होगी.

एससी-एसटी किसानों को 2.50 लाख तक अनुदान

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के किसानों के लिए कोल्ड प्रेस तेल निष्कर्षण मिल पर अधिकतम 2.50 लाख रुपये प्रति इकाई या लागत का 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा. इससे तेल-तिलहन प्रसंस्करण से जुड़े किसानों को अपनी इकाई स्थापित करने में आर्थिक मदद मिलेगी.

पैकेजिंग मशीन पर भी मिलेगा अनुदान

पैकेजिंग मशीन की स्थापना के लिए सामान्य श्रेणी के लाभुकों को अधिकतम 1.20 लाख रुपये प्रति इकाई या लागत का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा. वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लाभुकों को अधिकतम 1.50 लाख रुपये प्रति इकाई या लागत का 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा.

ऑनलाइन आवेदन के लिए तय की गयी समय सीमा

विभाग ने दोनों योजनाओं के लिए अलग-अलग आवेदन अवधि निर्धारित की है. ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट के लिए 15 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है, जबकि कोल्ड प्रेस निष्कर्षण मिल और पैकेजिंग मशीन के लिए 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन