ePaper

विवाहिता का शव ससुराल से बरामद

Updated at : 03 Feb 2026 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता का शव ससुराल से बरामद

गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया स्थित एक एक घर से मंगलवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता का शव कमरे में पड़ा पाया गया. घर पर महिला की मौत की सूचना आसपास के इलाकों में फैलते ही काफी संख्या में लोग मृतका के घर पर जुट गये. घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों ने गंगाब्रिज थाना की पुलिस को दी. सूचना के बाद गंगाब्रिज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी.

विज्ञापन

हाजीपुर. गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया स्थित एक एक घर से मंगलवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता का शव कमरे में पड़ा पाया गया. घर पर महिला की मौत की सूचना आसपास के इलाकों में फैलते ही काफी संख्या में लोग मृतका के घर पर जुट गये. घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों ने गंगाब्रिज थाना की पुलिस को दी. सूचना के बाद गंगाब्रिज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी. मृतका की पहचान गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया वार्ड नंबर सात निवासी सुरेश राय के 24 वर्षीय पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है. इस संबंध समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के पत्थर घाट निवासी मृतका के पिता ने बताया कि सरिता की शादी चार साल पहले तेरसिया वार्ड नंबर सात निवासी सुरेश राय से शादी हुई थी. मृतका का एक आठ महीने का एक पुत्र भी है. दोपहर मृतका के ससुराल वालों ने बताया कि सरिता की मौत हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के घर पर कोहराम मच गया. मृतका के पिता के साथ घर के अन्य सदस्य मृतका के सुसराल पहुंचे. ससुराल में अपनी बेटी का शव देख मृतक के घर पर वालों को रो-रोकर बुरा हाल था. इधर घटना की सूचना मिलते ही गंगाब्रिज थाने की पुलिस मृतका के घर पर पहुंच कर मृतका के परिजनों से पूछताछ के बाद मामले की छानबीन में जुट गयी. घटना की जानकारी मिलते ही तेरसिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व उप प्रमुख मुकेश राय मृतका के घर पर पहुंचकर मृतका के पिता और घर के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर मृतका के परिजनों का ढांढस बंधाया. स्थानीय लोगों के मुताबिक घर के पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. एफएसएल की टीम ने की घटनास्थल की जांच पड़ताल गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया में एक विवाहिता का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मिलने की सूचना के बाद एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. इस दौरान एफएसएल की टीम घटनास्थल से लेकर मृतक के घर और आसपास विस्तृत छानबीन की. इस दौरान टीम ने घटना स्थल के समीप से कुछ सैंपल भी एकत्र किया. जिससे अपने साथ लेकर चली गयी. इसकेबाद गंगाब्रिज थाने की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन