हाजीपुर: जंदाहा में करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम किया

Updated:
विज्ञापन

मृतक के रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जंदाहा में बिजली विभाग की लापरवाही से सड़क पर गिरे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Hajipur News : जंदाहा थाना क्षेत्र के खोपी विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में बुधवार को करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय सुरेश राय की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों ने गुरु चौक के पास बांस-बल्ला लगाकर हाजीपुर-जंदाहा हाईवे को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

विज्ञापन

बाजार जाने के दौरान सड़क पर गिरे तार की चपेट में आये सुरेश

मृतक की पहचान खोपी विशनपुर गांव निवासी मुंशी राय के 55 वर्षीय पुत्र सुरेश राय के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि बुधवार की दोपहर सुरेश घर से जंदाहा बाजार सामान लेने के लिए निकले थे. रास्ते में बिजली विभाग का मेंटेनेंस कार्य चल रहा था. इसी दौरान सड़क पर गिरे करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.

घटना के बाद मौके से कर्मियों के चले जाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मी मौके पर काम कर रहे थे, लेकिन घटना के बाद वहां से चले गये. सुरेश के करंट की चपेट में आने की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गये. सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. सुरेश को मृत देखकर परिवार में कोहराम मच गया.

शव रखकर हाजीपुर-जंदाहा हाईवे किया जाम

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जंदाहा-हाजीपुर एनएच-322बी को गुरु चौक के समीप शव रखकर जाम कर दिया. ग्रामीण और परिजन मृतक के आश्रितों को बिजली विभाग की ओर से मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम की सूचना मिलने पर जंदाहा थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और लोगों को समझाने का प्रयास किया.

वरीय अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग

आक्रोशित लोग बिजली विभाग के वरीय अधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे. ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. खबर लिखे जाने तक लोग सड़क पर जाम लगाकर डटे हुए थे. पुलिस पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों की मदद से जाम समाप्त कराने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास कर रहे थे.

राजमिस्त्री का काम कर परिवार चलाते थे सुरेश

बताया गया कि सुरेश राय राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनके परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं. उनकी पत्नी भी दिव्यांग हैं. सुरेश की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

फोटो -53- सड़क जाम करते लोग | Prabhat Khabar Network
फोटो -53- सड़क जाम करते लोग | Prabhat Khabar Network
फोटो -54- घटना स्थल के पास जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network
फोटो -54- घटना स्थल के पास जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन