फाइनेंसकर्मी से हथियार का भय दिखाकर 72 हजार रुपये की लूट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैशाली जिले के सराय सराय थाना क्षेत्र के मुंसुरपुर गांव के समीप बुधवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक फाइनेंसकर्मी से हथियार के बल पर 72 हजार पांच सौ 15 रुपये लूट लिये.

विज्ञापन

वैशाली जिले के सराय सराय थाना क्षेत्र के मुंसुरपुर गांव के समीप बुधवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक फाइनेंसकर्मी से हथियार के बल पर 72 हजार पांच सौ 15 रुपये लूट लिये. अपराधियों के भागने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जानकारी के अनुसार सराय थाना क्षेत्र के सुभई चौक स्थित भारत फाइनेंस इनकुंजन लिमिटेड शाखा के ब्रांच मैनेजर प्रवीण शंकर प्रसाद बुधवार की दोपहर धरहरा चौक के समीप नुनपुर गांव से समूह से 72 हजार पांच सौ 15 रुपये का कलेक्शन कर वापस सुभई चौक स्थित कंपनी के ब्रांच ऑफिस लौट रहे थे. रुपये वाली थैली उनकी बाइक की डिक्की में थी. जैसे ही वे मुंसुरपुर गांव के समीप पहुंचे कि बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर जबरन बाइक रुकवा ली. बाइक रुकते ही बदमाशों ने पिस्टल तान दी और बाइक की चाबी छीन कर डिक्की खोलने का प्रयास करने लगे. नहीं खुलने पर डिक्की को तोड़ कर बदमाशों ने रुपये से भरा थैला लूट लिया. इसके बाद सभी एनएच 22 की ओर भाग निकले. अपराधियों के भागने के बाद ब्रांच मैनेजर ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शर्मा सहित गश्ती पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. पीड़ित ब्रांच मैनेजर से घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन