वैशाली में हादसे के शिकार बालक आदित्य के परिजनों से मिले LJP(R) नेता, 10 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग

Author Rajeev kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के साथ लोजपा आर का शिष्टमंडल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hajipur accident: बिदुपुर प्रखंड के कैथोलिया गांव में हाईवा की चपेट में आने से आठ वर्षीय आदित्य कुमार की मौत के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का शिष्टमंडल शोकाकुल परिवार से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन

Hajipur accident: बिदुपुर प्रखंड के कैथोलिया गांव में हाईवा की चपेट में आने से आठ वर्षीय आदित्य कुमार की दर्दनाक मौत के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के शिष्टमंडल ने गुरुवार को शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए सरकार से उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग की है. बताया गया कि आदित्य कुमार की मौत हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर उसके घर के समीप हाईवा की चपेट में आने से हो गई थी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

तत्काल राहत राशि दिलाने की पहल

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से वार्ता कर पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के रूप में तीन हजार रुपये की सहायता राशि दिलवाई. इसके अलावा पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता राशि के लिए आवेदन भी भरवाया गया, जिसकी राशि सीधे पीड़ित परिवार के बैंक खाते में भेजी जाएगी.

10 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

लोजपा (रामविलास) के नेताओं ने राज्य सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का उचित मुआवजा दिया जाए तथा परिवार के एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए. उनका कहना है कि इस अपूरणीय क्षति के बाद परिवार को आर्थिक और सामाजिक संबल प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है.

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, हरिहर पासवान, शंकर पासवान, पंचायत अध्यक्ष अरविंद पासवान, प्रखंड सचिव राजा पासवान और मुखिया अरुण साह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

बंटी यादव मर्डर केस: मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन