hajipur news. दो घरों का ताला काट कर नकद और आभूषण की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Sep 2024 10:14 PM
बलिगांव थाना क्षेत्र के भगवानपुर खजुरी गांव, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की
पातेपुर. बलिगांव थाना क्षेत्र के भगवानपुर खजुरी गांव में दो घरों का ताला काट कर चोरों ने लगभग 20 लाख रुपये के जेवर एवं अन्य सामानों की चोरी कर ली. घर में चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही गृहस्वामी ने घर पहुंच कर घटना की सूचना बलिगांव थाना की पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की व पीड़ितों से घटना की जानकारी ली. जानकारी के अनुसार बलिगांव थाना क्षेत्र के भगवानपुर खजुरी गांव निवासी मो शमशाद आलम अपना घर बंद कर लगभग एक सप्ताह पूर्व अपने परिवार के सदस्यों के साथ छपरा गये हुए थे. शनिवार को दोपहर बाद उन्हें बगलगीर ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है. सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों के साथ वे घर पहुंचे. यहां घर के मेन गेट के साथ ही अंदर के चार कमरे के ताला टूटा हुआ पाया. घर के अंदर रखे बक्सा, पेटी तथा अलमीरा को तोड़ कर चोरों ने लगभग 20 लाख रुपये के जेवर तथा लगभग पौने दो लाख रुपये नकद की चोरी कर ली थी. बताया गया कि चोरों ने बगल के मो फूल हसन जो जयपुर में रहते है, उनके घर का भी ताला काटकर लगभग दो लाख रुपये के सामानों की चोरी कर ली है. घर पहुंचे पीड़ित ने घटना की सूचना बलिगांव थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. बताया गया कि चोरों ने घर का मेन दरवाजा का ताला काट कर घर में प्रवेश किया था. जिसके बाद सभी घरों से जेवर, कपड़ा, बर्तन आदि की चोरी कर ली है. थानाध्यक्ष दुखित कुमार ने बताया कि भगवानपुर खजुरी गांव में चोरों ने दो घरों का ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










