ePaper

नारकोटिक्स विभाग की टीम ने हाजीपुर से हेरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार

Updated at : 03 Jul 2024 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
नारकोटिक्स विभाग की टीम ने हाजीपुर से हेरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार

नारकोटिक्स विभाग पटना की टीम ने हाजीपुर में छापेमारी कर पासवान चौक के समीप से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

नारकोटिक्स विभाग पटना की टीम ने हाजीपुर में छापेमारी कर पासवान चौक के समीप से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन एवं मादक पदार्थ अरफ्राजोरन बरामद किया है. गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर नारकोटिक्स टीम ने पूर्वी एवं पश्चमी चंपारण से दो तस्करों को गिरफ्तार कर एक अंतरजिला हेराेइन तस्कर गिरोह के सिंडिकेट का पता लगाया है. हालांकि टीम के अधिकारियों ने जांच प्रभावित होने का हवाला देकर मीडिया को विस्तृत जानकारी देने से इंकार कर दिया तथा गिरफ्तार तस्कर का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद अपने साथ लेकर पटना चली गयी. जानकारी के अनुसार बुधवार की अहले सुबह नारकोटिक्स विभाग पटना को सूचना मिली कि हाजीपुर के पासवान चौक पर हेरोइन का तस्कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ की डिलिवरी देने के लिए आनेवाला है. सूचना मिलने पर विभाग के पटना इकाई निदेशक अभिषेक आनंद के नेतृत्व में गठित टीम ने हाजीपुर के पासवान चौक पहुंच कर सादे लिबास में में जांच शुरू कर दी. बताया गया कि विभाग के अधिकारियों ने जांच के दौरान थैले का आदान-प्रदान करते दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया. अधिकारियों ने दोनों युवकों के पास से 1.240 किलोग्राम हेरोइन तथा 2 किलोग्राम अरफ्राजोरन बरामद किया है, जिसके बाद एनसीबी टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला निवासी अंग्रेज कुमार बताया गया है. वह खुदरा विक्रेता है. वहीं दूसरा तस्कर पूर्वी चंपारण जिले के त्रिवेणी थाना क्षेत्र के रामगढ़वा गांव निवासी रामराज पंडित का पुत्र गोपाल पंडित बताया गया है, जाे सामान की डिलिवरी करने आया था. एनसीबी टीम के अधिकारियों ने दोनों से आवश्यक पूछताछ के आधार पर छापेमारी कर नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने वाला तस्कर पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के गुदरा गांव निवासी भोला यादव के पुत्र रामप्रवेश यादव को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि रामप्रवेश यादव ही हेराेइन एवं अन्य मादक पदार्थ का आपूर्तिकर्ता तस्कर है. टीम के अधिकारियों ने सभी का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद अपने साथ लेकर पटना चली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन