Hajipur News: हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर, मौके पर बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन

Hajipur News: हाजीपुर जिला के गरौल थाना क्षेत्र में एक हाइवा ने चलती बाइक में टक्कर मार दिया. जिससे बाइक सवार की मौके पर हाई मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाइवा चालक को पकड़ लिया. इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवा को पकड़ कर थाना में ले गई. घटना गरौल थाना क्षेत्र के गोढ़िया पुल की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हाइवा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

मृतक गरौल थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव निवासी दीप नारायण सिंह के  37 वर्षीय पुत्र संजय कुमार बताया गया है. जानकारी के मुताबिक़ संजय अपने भतीजे के साथ बाज़ार से सब्जी की खरीदारी कर अपने चाय की दुकान के तरफ़ जा रहे थे. उसी समय गोढ़िया पुल पर तेज रफ्तार में हाइवा ने चलती बाइक में टक्कर मार दिया. हाइवा से ठोकर लगने के बाद बाइक नीचे गिरा और उसी दौरान हाइवा का पहिया बाइक सवार के सिर पर चाड गया. जिस कारण मौके पर हाई बाइक सवार की मौत हो गयी. जिससे स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया था. 

घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी

इस हादसे के बाद गरौल थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है. मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. इधर इस घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल हो गया है. मृतक का एक 3 साल का बेटा भी है. इस हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में लगी है. हाइवा को पुलिस ने जब्त कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन