hajipur news. पोखर से मिला विवाहिता का शव, सास-ससुर व ननद समेत चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कटहरा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर सेहान गांव में स्थित चंवर के पोखर में हुआ बरामद

विज्ञापन

चेहराकलां. कटहरा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर सेहान गांव में स्थित चंवर के पोखर में एक महिला का शव बरामद किया गया है. मृतका की पहचान खाजेचांद छपड़ा गांव निवासी गणेश राय की 35 वर्षीय पत्नी सरिता देवी के रूप में बतायी गयी है. मृतका के मायके वालों ने पीट-पीट कर हत्या व साक्ष्य छिपाने की नियत से पोखर में डूबो देने का आरोप मृतका के ससुराल वालों पर लगाया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की सास, ससुर एवं दो ननद को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार मृतका सरिता देवी मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के पैतरापुर गौरीहार गांव निवासी हरेंद्र राय की पुत्री थी. हरेंद्र राय ने अपनी पुत्री सरिता देवी की शादी करीब 19 वर्ष पूर्व कटहरा थाना क्षेत्र खाजेचांद छपड़ा गांव निवासी जंग बहादुर राय के पुत्र गणेश कुमार राय के साथ की थी. उसे 11 और 9 वर्ष के दो पुत्र हैं. इस मामलें मे कटहरा थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने बताया कि मृतका की सास, ससुर व दो ननद को गिरफ्तार किया गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन