hajipur news. हाजीपुर स्टेशन परिसर से युवक का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शव की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पीआर थाना क्षेत्र के पीरापुर गांव निवासी नवीन कुमार के पुत्र मुकुल कुमार के रूप में हुई

विज्ञापन

हाजीपुर. हाजीपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित ऑटो स्टैंड के पास से जीआरपी ने संदिग्ध स्थिति में एक युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पीआर थाना क्षेत्र के पीरापुर गांव निवासी नवीन कुमार के पुत्र मुकुल कुमार के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह हाजीपुर रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड के पास एक युवक का शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगाें ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी को दी. सूचना मिलते ही जीआरपी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. बताया गया कि जीआरपी ने मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए. युवक को मृत देख परिजनों में कोहराम मच गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि स्टेशन परिसर स्थित ऑटो स्टैंड के पास से संदिग्ध हालत एक युवक को शव बरामद किया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनाें का सौंप दिया गया है. इस मामले में पीड़ित ने किसी प्रकार का लिखित आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन