hajipur news. नहाने के दौरान पोखर में डूबे युवक का शव दो दिन बाद बरामद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

वैशाली थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में हुआ हादसा, मृतक भागवतपुर गांव निवासी हीरा राय का 22 वर्षीय पुत्र सुरवीर कुमार है
विज्ञापन
हाजीपुर
. वैशाली थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव के चंवर स्थित पोखर में एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक भागवतपुर गांव निवासी हीरा राय का 22 वर्षीय पुत्र सुरवीर कुमार है. शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने घटना की सूचना वैशाली थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बुधवार को वैशाली थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव निवासी सुरवीर कुमार गांव स्थित चंवर में गया था. इसी दौरान वह चंवर स्थित पोखर में नहाने गया. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गयी. बताया गया कि देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला. स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को कुछ लोग चंवर की तरफ खेत देखने गए थे. जहां लोगों की नजर पानी में उपलाते शव पर पड़ी. पोखर में शव मिलने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग पोखर के पास जुट गये. लोगों ने घटना की सूचना वैशाली थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मानसिक रूप से कमजोर एक युवक की नहाने के दाैरान पोखर में डूबने से मौत हो गयी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों ने लिखित आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर यूडी केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










