फंदे से लटका मिला युवक का शव

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 30 Jan 2026 10:42 PM

विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में घर में फंदे से लटका पाया गया. इधर, गांव में फंदे से लटका युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पर जुट गये. लोगों ने घटना की सूचना लालगंज थाने की पुलिस को दी.

विज्ञापन

लालगंज. लालगंज थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में घर में फंदे से लटका पाया गया. इधर, गांव में फंदे से लटका युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पर जुट गये. लोगों ने घटना की सूचना लालगंज थाने की पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची लालगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी. मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी घिनावन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र राजकुमार सिंह के रूप में की गयी. इस संबंध में मृतक के पुत्र दीपक कुमार ने बताया कि दो दिन पहले परिवार के सभी लोग नानी के घर गये हुए थे. पापा घर पर अकेले थे. शुक्रवार की सुबह जब घर वापस लौटे तो पापा घर पर नहीं दिखे. खोजबीन के दौरान घर के अंदर के एक कमरे में पापा का शव फांसी के फंदे से लटके मिला. दीपक के शोर मचाने की आवाज सुन आसपास के कई लोग जुट गये. मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना लालगंज थाने की पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची लालगंज थाने की पुलिस मामले की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक अपने पीछे एक अपनी पत्नी और दो पुत्र और एक बेटी को छोड़ कर चला गया. क्या कहते हैं पदाधिकारी थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में घर में फंदे लटका पाया गया है, मामले की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, हालांकि पुलिस घटना के हर एक बिंदु पर जांच कर रही है. मनमोहन कुमार, लालगंज थानाध्यक्ष

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन