हाजीपुर में भाकपा ने जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की, भाकपा की बैठक में जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन

जिला इकाई की बैठक को संबोधित करते भाकपा नेता | Prabhat Khabar Network

हाजीपुर में भाकपा की जिला परिषद बैठक में जनसंपर्क अभियान को तेज करने और दिल्ली चलो कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर में भाकपा जिला परिषद की बैठक रविवार को नगर के दिग्घी, स्वर्ण चिरैया स्थित किशोरी प्रसन्न सिंह आश्रम में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रो नवल किशोर शर्मा ने की. इसमें जिले के विभिन्न अंचलों में पार्टी की ओर से चलाये जा रहे पदयात्रा एवं जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की गयी. अंचल सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की प्रगति की जानकारी दी. जिन शाखाओं में अब तक अभियान नहीं हुआ है, वहां अगले तीन दिनों में पदयात्रा एवं जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जनता की समस्याओं को समझना अभियान का उद्देश्य

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना तथा उन्हें संगठित कर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार लोगों के बीच रहना होगा.

‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम के लिए जत्थे बनाने का निर्देश

रामनरेश पांडेय ने आगामी एक सितंबर को प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया. उन्होंने सभी अंचलों को दिल्ली जाने वाले जत्थों का शीघ्र गठन करने तथा यात्रा की रूपरेखा और कार्यक्रम तय करने का निर्देश दिया.

विधान परिषद चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

बैठक में विधान पार्षद संजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे. अक्टूबर में संभावित विधान परिषद चुनाव को देखते हुए पार्टी के सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में तत्परता के साथ जुट जाने को कहा गया. जिला मंत्री अशोक ठाकुर, पूर्व जिला मंत्री अमृत गिरि, मोहित पासवान, बिंदेश्वर राय समेत अन्य नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया. अध्यक्षीय संबोधन में प्रो नवल किशोर शर्मा ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन