Hajipur News : पुलिस वर्दी में रिल्स बनाने वाली महिला सिपाही सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hajipur News : जंदाहा थाना क्षेत्र में डायल 112 के पुलिस वैन पर प्रतिनियुक्त जिला बल की महिला सिपाही को ड्यूटी के दौरान रिल्स व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना महंगा पड़ गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया है.

विज्ञापन

हाजीपुर. जंदाहा थाना क्षेत्र में डायल 112 के पुलिस वैन पर प्रतिनियुक्त जिला बल की महिला सिपाही को ड्यूटी के दौरान रिल्स व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना महंगा पड़ गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया है. बताया जाता है कि जंदाहा थाना क्षेत्र में इआरवी-2 डायल 112 की पुलिस वैन पर प्रतिनियुक्त जिला बल की महिला सिपाही अंतिमा कुमारी का पुलिस की वर्दी में रिल्स व वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा था. वायरल वीडियो ने महिला सिपाही कई गानों पर रिल्स बना कर अपलोड कर चुकी थी. वीडियाे वायरल हाेने पर एसपी हरकिशोर राय ने उक्त महिला सिपाही को ड्यूटी के दौरान पुलिस की छवि धूमिल करने के आराेप में सस्पेंड कर दिया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन