हाजीपुर में ROB और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग, 18 सितंबर से कांग्रेस करेगी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

Updated:
विज्ञापन

फोटो बैठक के बाद आमरण अनशन करने की जानकारी देते जिला अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देसरी में आरओबी निर्माण और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर 18 सितंबर से कांग्रेस का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू होगा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

Hajipur News : देसरी प्रखंड क्षेत्र में रेलवे ढाला पर फ्लाईओवर आरओबी निर्माण और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन का ऐलान किया है. बुधवार को निजी भवन परिसर में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर 18 सितंबर से देसरी के कृष्णा चौक पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जायेगी. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने की.

विज्ञापन

आरओबी निर्माण को लेकर सरकार पर उदासीनता का आरोप

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजीत पंडित ने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण देसरी में रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण अब तक लंबित है. उन्होंने बताया कि सोनपुर मंडल के डीआरएम कार्यालय की ओर से 27 अगस्त को भेजे गये पत्र में भी राज्य सरकार से आवश्यक रिपोर्ट नहीं मिलने की बात कही गयी है. दिसंबर 2024 में भी रेलवे की ओर से इसी तरह की स्थिति बतायी गयी थी.

कई बार पत्राचार के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

रंजीत पंडित ने कहा कि आरओबी निर्माण के मुद्दे को लेकर रेल मंत्री से कई बार पत्राचार किया गया है. राजापाकर की पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी दास को भी रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने जनवरी 2025 में पत्र भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया था. इसके बावजूद कई बार धरना-प्रदर्शन किये जाने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

बढ़ते जाम के बीच आरओबी को बताया जरूरी

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय कुमार यादव ने कहा कि रेलवे लाइन के दोहरीकरण, महुआ-देसरी-चांदपुरा पथ के चौड़ीकरण और लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण देसरी में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है. उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे ढाला पर आरओबी का निर्माण बेहद जरूरी है.

एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की भी उठी मांग

कांग्रेस नेताओं ने देसरी में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग भी उठायी. विजय कुमार यादव ने कहा कि स्थानीय सांसद चिराग पासवान द्वारा पत्र लिखे जाने के बावजूद एक्सप्रेस ट्रेनों का देसरी में ठहराव नहीं होना चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए.

18 सितंबर से शुरू होगी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आरओबी निर्माण और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर 18 सितंबर से कृष्णा चौक पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जायेगी. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की रणनीति पर आगे निर्णय लिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन