हाजीपुर के ग्रामीण इलाकों में बाल विवाह और बाल तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान, बच्चों के अधिकारों की दी जानकारी
-फोटो-21- जागरूकता अभियान के दौरान संस्था के सदस्य | Prabhat Khabar Network
हाजीपुर में बाल विवाह, बाल श्रम और तस्करी को रोकने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक।
Hajipur News : हाजीपुर. प्रखंड क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण इलाकों में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान की ओर से जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान ग्रामीणों, अभिभावकों और बच्चों को बाल अधिकार, बाल संरक्षण कानून और बाल शोषण से जुड़े मामलों की जानकारी दी गयी.
बाल विवाह और बाल श्रम बच्चों के भविष्य पर सीधा असर
संस्थान के सचिव एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के निदेशक डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी बच्चों के मौलिक अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य पर सीधा प्रहार है. उन्होंने कहा कि इन सामाजिक समस्याओं की रोकथाम केवल कानून के माध्यम से संभव नहीं है, बल्कि ग्रामीण स्तर पर जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी भी जरूरी है.
हर बच्चे को शिक्षा और सुरक्षित वातावरण देने की अपील
डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने ग्रामीणों और अभिभावकों से अपील की कि वे हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि बाल शोषण से जुड़ी किसी भी घटना पर चुप नहीं रहना चाहिए और इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देनी चाहिए.
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी गयी जानकारी
अभियान के दौरान अधिकार मित्र संतोष कुमार ने ग्रामीणों को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में भी बताया और ग्रामीणों से बाल विवाह, बाल श्रम या बाल तस्करी से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने का आह्वान किया.
जागरूकता से ही बच्चों के खिलाफ अपराध पर लगेगी रोक
अभियान का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करना रहा. आयोजकों ने कहा कि सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ने से बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी जैसी घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलेगी और बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य का अवसर मिल सकेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए