अमोनिया गैस के रिसाव से कोल्ड स्टोरेज में मची अफरा-तफरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Sep 2024 10:56 PM
कर्मियों ने तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते हो जिला सहायक अग्निशमन पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद फायर कर्मियों के साथ अग्निशामक वाहन लेकर मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया
हाजीपुर. हाजीपुरऔद्योगिक थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित महुआ कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव के कारण अफरा तफरी मच गयी. आनन फानन में स्टोर में तैनात कर्मियों ने तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते हो जिला सहायक अग्निशमन पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद फायर कर्मियों के साथ अग्निशामक वाहन लेकर मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है.जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात औद्योगिक थाना क्षेत्र के महुआ कोल्ड स्टोरेज का अमोनिया गैस का पाइप लाइन लीक होने से गैस का रिसाव होने लगा. गैस रिसाव होने की जानकारी मिलते हो आसपास में हड़कंप मच गया. इसकी जानकारी मिलते हो कोल्ड स्टोर में तैनात कर्मियों एवं गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर लीकेज को बंद कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया. मालूम हो कि इंडस्ट्रियल एरिया में इससे पूर्व भी एक बाद डेयरी प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव के कारण आधा दर्जन से अधिक लोग चपेट में आ गए थे. इस संबंध में सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में महुआ कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंच कर लीकेज पाइप लाइन को ठीक कर दिया है. इस मामले में किसी को कोई नुकसान नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










