वैशाली में शादी की वीडियोग्राफी करने आया कैमरामैन दुल्हन की नाबालिग बहन को लेकर फरार, परिजनों ने दर्ज कराई FIR
सांकेतिक तस्वीर
Cameraman Eloped With Minor Girl: वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान वीडियोग्राफी करने आया कैमरामैन दुल्हन की नाबालिग बहन को लेकर फरार हो गया. परिजनों ने FIR दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Cameraman Eloped With Minor Girl: वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि शादी में वीडियोग्राफी करने आया कैमरामैन दुल्हन की नाबालिग बहन को अपने साथ लेकर फरार हो गया. घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. काफी खोजबीन के बाद जब किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने महुआ थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है.
आपके शहर में
शादी समारोह के दौरान हुई घटना
जानकारी के अनुसार, घर में शादी समारोह चल रहा था, जहां एक कैमरामैन वीडियोग्राफी के लिए बुलाया गया था. इसी दौरान उसकी दुल्हन की नाबालिग बहन से पहचान हुई. आरोप है कि शादी संपन्न होने के बाद वह किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया.
परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
काफी देर तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की. जब उसका कोई पता नहीं चला तो महुआ थाना पहुंचकर कैमरामैन के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई. परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द किशोरी की बरामदगी की मांग की है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपित कैमरामैन और किशोरी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.
Also Read : सासाराम में 20 जुलाई को निकलेगी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, इस्कॉन की तैयारियां तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए