ePaper

hajipur news. पेट्रोल पंपों पर मूलभूत सुविधाओं की होगी जांच, कमी मिलने पर की जायेगी कार्रवाई

Updated at : 16 Jan 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. पेट्रोल पंपों पर मूलभूत सुविधाओं की होगी जांच, कमी मिलने पर की जायेगी कार्रवाई

कमियों को दूर करने के लिए 15 दिनों का दिया गया समय, डीएम ने टीम गठित करने का डीटीओ को दिया निर्देश

विज्ञापन

हाजीपुर. परिवहन सचिव तथा डीएम के निर्देश के आलोक में परिवहन विभाग जिले के सभी पेट्रोल पंप का निरीक्षण करेगा. निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से पंप पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्था की जांच की जाएगी. पेट्रोल पंपों पर शौचालय व अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण कर जांच करने के लिए डीएम ने डीटीओ को टीम गठित करने का निर्देश दिया है. इसके तहत, पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जांच की जाएगी. सभी पेट्राेल पंप पर शौचालय, पानी की सुविधा, स्वच्छता और अन्य सुविधाएं ग्राहकों को दी जानी है. पेट्रोल पंप पर महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय और यूरिनल होना अनिवार्य हैं. डीएम ने परिवहन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया है कि पेट्रोल पंपों पर शौचालय और यूरिनल महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग होना अनिवार्य है लेकिन कई जगह से शिकायत मिल रही है कि पंप पर या तो यह सुविधा उपलब्ध नहीं है या ताला बंद रहता है या बहुत ही गंदी स्थिति में मेंटेन होते हैं. यह देखते हुए जांच का निर्देश दिया गया है.

कंपनियों को भेजा जा रहा नोटिस

डीटीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और अन्य पेट्रोलियम कंपनियों को भी नोटिस जारी कर निर्देश दिया जाएगा. वे अपने स्तर पर पेट्रोल पंपों की जांच करें और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें. इसके लिए सभी कंपनियों को नोटिस देकर 15 दिनाें के भीतर व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश जारी किया गया है. बताया गया कि अगर तय समय सीमा के भीतर सुविधाएं सही नहीं की जाती है तो दोषी पेट्रोल पंपों के लाइसेंस निलंबित किए जा सकते हैं. और उनके आवंटन रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है.

आज से शुरू होगा विशेष अभियान

डीटीओ ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश के बाद शुक्रवार से ही विशेष अभियान का शुभारंभ किया जाएगा. परिवहन विभाग ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है. जांच के बाद जो भी पेट्रोल पंप दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. अभियान की शुरुआत जागरूकता रथ निकाल कर किया जाएगा. इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है. बताया गया कि जांच का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार करना, ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना, पेट्रोल पंपों की स्वच्छता में सुधार करना, है. निरीक्षण के दौरान शौचालय, यूरिनल की सुविधा और स्वच्छता, पानी की सुविधा, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता तथा ग्राहकों की सुविधा के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जांच की जानी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन