महोत्सव स्थल को लेकर बैठक में तीखी बहस

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 31 Jan 2026 11:11 PM

विज्ञापन

महनार महोत्सव 2026 को लेकर शनिवार को अनुमंडल सभागार में आयोजित पहली बैठक स्थल चयन को लेकर तीखी बहस और गर्मागर्मी में बदल गयी. बैठक में आठ एवं नौ मार्च को महोत्सव आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. नगर परिषद महनार के सभापति रमेश कुमार राय ने कहा कि पूर्व से महनार महोत्सव महनार हाई स्कूल मैदान में आयोजित होता रहा है,

विज्ञापन

महनार. महनार महोत्सव 2026 को लेकर शनिवार को अनुमंडल सभागार में आयोजित पहली बैठक स्थल चयन को लेकर तीखी बहस और गर्मागर्मी में बदल गयी. बैठक में आठ एवं नौ मार्च को महोत्सव आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. नगर परिषद महनार के सभापति रमेश कुमार राय ने कहा कि पूर्व से महनार महोत्सव महनार हाई स्कूल मैदान में आयोजित होता रहा है, लेकिन वर्तमान में महोत्सव स्थल तक जाने वाले मार्ग पर निजी भूमि मालिकों द्वारा घेराबंदी किए जाने से महज 10-12 फीट चौड़ा रास्ता ही शेष रह गया है. इन्होंने कहा कि महोत्सव में 15-20 हजार की भीड़ जुटती है, ऐसे में संकीर्ण मार्ग से आना जाना काफी मुश्किल होगा. – सुरक्षा को लेकर जताई गई गंभीर आपत्ति सभापति ने पूर्व की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि पहले भी दर्शकों द्वारा कुर्सी तोड़ने और भीड़ के बीच पटाखा छोड़े जाने जैसी घटनाओं से भगदड़ की स्थिति बन चुकी है. आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा को देखते हुए इन्होंने महोत्सव स्थल को महनार हाई स्कूल मैदान से बदलकर प्रखंड कार्यालय के पीछे वाले मैदान पर आयोजित करने की सलाह दी. बैठक में जदयू नेता राकेश रंजन सिंह ने भी उक्त स्थल को सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त नहीं बताया और प्रशासन से इस पर गंभीरता से विचार करने की मांग की. अधिकारियों ने बताया कि स्थल का निरीक्षण किया जा चुका है और अब यह तय किया जाना है कि महोत्सव कहां आयोजित होगा. – बैठक में दिखी नाराजगी और मतभेद बैठक में जिला पार्षद मनीन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि महनार महोत्सव के फाउंडर सदस्यों की राय बेहद महत्वपूर्ण है और उनकी राय को दरकिनार कर कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता. इन्होंने पदाधिकारियों से फाउंडर सदस्यों द्वारा दी जा रही राय पर गंभीरता से विचार करने की मांग की. बैठक के दौरान जमकर गर्मागर्मी हुई. पदाधिकारियों के व्यवहार से आहत होकर कुछ लोग बैठक छोड़कर बीच में ही चले गये. वहीं पूर्व की भांति अनुमंडल क्षेत्र से महनार महोत्सव से जुड़े कई लोगों को बैठक की जानकारी नहीं मिलने से नाराजगी भी देखी गई. बैठक में एसडीओ सहित अनुमंडल स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन