लालगंज में गैस एजेंसी के गोदाम से 30 हजार रुपये की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Aug 2024 9:50 PM
करताहां थाना क्षेत्र के घटारो स्थित एचपी गैस एजेंसी की गोदाम के ऑफिस से सोमवार की रात चोरों ने हजारों रुपये की चोरी कर ली.
लालगंज. करताहां थाना क्षेत्र के घटारो स्थित एचपी गैस एजेंसी की गोदाम के ऑफिस से सोमवार की रात चोरों ने हजारों रुपये की चोरी कर ली. चोर ऑफिस का वेंटिलेटर तोड़ कर अंदर घुसे थे. घटना की सूचना पर मंगलवार की सुबह पहुंची करताहां थाने की पुलिस ने घटना की जांच की. जानकारी के अनुसार घटारो दक्षिणी पंचायत की घटारो स्थित एचपी गैस एजेंसी के ऑफिस का वेंटिलेटर तोड़ कर सोमवार की रात चोर ऑफिस में घुस गये. चोरों ने ऑफिस में तीन-चार दिन की बिक्री के रखे करीब 30 हजार रुपये की चोरी कर ली. गैस एजेंसी की कैशियर जूही कुमारी और देखभाल करनेवाले चंदेश्वर बैठा जब मंगलवार की सुबह ऑफिस खोलने पहुंचे, तो चोरी की घटना की जानकारी हुई. ऑफिस का वेंटिलेटर टूटा हुआ था और सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था. गल्ले में रखे तीन-चार दिनों की बिक्री के करीब 30 हजार रुपये भी गायब थे. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के बाद इस संबंध में आवेदन देने को कहा. इस संबंध में गैस गोदाम के प्रोपराइटर शंकर सिंह और दीपक कुमार सिंह ने बताया कि इसके पहले भी इस गैस गोदाम में दो बार चोरी हो चुकी है. उस वक्त भी चोरी की घटना की लिखित शिकायत करताहां थाने की पुलिस से की गयी थी, लेकिन पुलिस चोरों को आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी. सोमवार की रात एक बार फिर से चोरों ने गैस गोदाम के ऑफिस में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इसकी लिखित शिकायत पुलिस से की गयी है. वहीं करताहां थनाध्यक्ष गुंजन कुमारी ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










