महनार में वाया नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत महमदपुर पंचायत में स्नान करने के दौरान बाया नदी में डूबने से एक दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी.
महनार. महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत महमदपुर पंचायत में स्नान करने के दौरान बाया नदी में डूबने से एक दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया गया कि महमदपुर पंचायत में स्नान के दौरान वाया नदी में डूबने से अरविंद साहनी के दस वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी की मौत हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया गया की पुष्पा कुमारी अपनी दो छोटी बहनों के साथ स्नान करने वाया नदी में गयी थी. दोनों बहने किनारे पर बैठी थी और पुष्पा स्नान करने नदी में गयी. इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गयी, जिससे करण डूबने से उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली मौके पर पहुंचे और किसी प्रकार शव को पानी से निकाला. सीओ रत्नेश मोहन ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के साथ ही राजस्व कर्मी को मौके पर भेजा गया था. उसने घटना की जानकारी ली है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं थानाध्यक्ष विश्वरंजन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा दिया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए