गुरु-शिष्या के रिश्ते तार-तार, हाइस्कूल की छात्रा को लेकर गुरुजी हुए फरार

Author : Radheshyam Kushwaha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Mar 2020 10:35 AM

विज्ञापन

शादी का लालच देकर छात्रा को लेकर भागने वाले गुरुजी के खिलाफ सिकरौल थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है

विज्ञापन

बक्सर. बिहार के बक्सर जिले में एक गुरुजी ने शिष्या को लेकर फरार हो गये है. शादी का लालच देकर छात्रा को लेकर भागने वाले गुरुजी के खिलाफ सिकरौल थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस गुरुजी को गिरफ्तार करने के लिये छापेमारी भी शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार उत्क्रमित हाइस्कूल भदार में प्रवीण कुमार प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं. प्रधानाध्यापक स्कूल के बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे. ट्यूशन पढ़ने के लिए आसपास के छात्र-छात्रा पहुंचते थे. इसी बीच गुरुजी अपनी छात्रा को ही प्रेमजाल में फांस लिये. शुक्रवार को गुरुजी छात्रा को लेकर फरार हो गये.

काफी खोजबीन के बाद छात्रा का सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी. परिजनों ने शादी की नीयत से अपहरण करने का मामला दर्ज करायी है. वहीं छात्रा अभी नाबालिग है. गुरुजी यूपी के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं आरोपित गुरुजी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. सिकरौल थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. गुरुजी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है. बहुत जल्द छात्रा को बरामद कर लिया जायेगा.

बक्सर में युवती के साथ गैंगरेप मामले में दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बिहार के बक्सर जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप एक युवती के साथ होली के दिन दो लोगों द्वारा गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है. वही आरोपितों ने युवती के साथ मारपीट कर पांच हजार नकद और एक मोबाइल भी छीन ली. इस मामले में पीड़ित युवती ने नावानगर थाने में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. आवेदन मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी शुरू कर दी है. युवती ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि होली के दिन वह अपने दो वर्ष के बेटे को लेकर नाजीरगंज रिश्तेदार के यहां जा रही थी. इसी बीच दमनपुरा गांव के समीप पहुंची, तो मनहथा के रहने वाले शिवजी सिंह और दमनपुरा के रहने वाले सुजीत सिंह ने उसे घेर लिया, जहां दोनों ने उसके साथ रेप किया. इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट कर पांच हजार नकद और मोबाइल छीन लिया.

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी. किसी तरह वह अपने रिश्तेदार नाजीरगंज पहुंची. वहां से तीन दिन के बाद गांव पहुंची. जहां उसने इसकी सूचना अपने परिजनों को दिया. सूचना मिलते ही परिजनों ने इसकी सूचना नावानगर थाने की पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही नावानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. वहीं पीड़िता ने अपने गांव के रहने वाले शिवजी समेत दो लोगों के खिलाफ नावानगर में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस युवती का मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है. डुमराव एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मामला कुछ पेचिदा है. बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन