बैंक इथेनॉल इकाई के लिए लाये गाइडलाइन, शाहनवाज बोले- नये अनाज पर बने नीति

Updated:
विज्ञापन

उद्योग मंत्री ने इथेनॉल परियोजनाओं के वित्त पोषण के संबंध में एसबीआइ बिहार के मुख्य महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

पटना. उद्योग मंत्री ने इथेनॉल परियोजनाओं के वित्त पोषण के संबंध में एसबीआइ बिहार के मुख्य महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक की. उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने एसबीआइ अफसरों को निर्देशित किया कि अनाज आधारित इकाइयों के लिए भी वह गाइडलाइन लेकर आयें.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीजीएम ने कहा कि इस दिशा में सकारात्मक कदम जल्दी ही उठाये जायेंगे. बैठक में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव बृजेश मेहरोत्रा, और तकनीकी निदेशक पंकज दीक्षित भी मौजूद रहे.

इस दौरान अपर मुख्य सचिव मेहरोत्रा ने बताया कि इथेनॉल निवेशक बिहार में निवेश के लिए बेहद रुचि दिखा रहे हैं. बैठक में विशेषज्ञों ने बताया गया कि चीनी मिल से जुड़ी इथेनॉल इकाई के लिए एसबीआइ की स्कीम वित्त पोषित निवेश के अनुकूल है.

ऐसी ही गाइडलाइन नयी अनाज आधारित इकाइयों के लिए लायी जानी चाहिए. इस दौरान इथेनॉल परियोजना पर प्राज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के हिमांशु तनेजा ने उद्योग मंत्री के समक्ष प्रेजेंटेशन दिया. बताया गया कि इथेनॉल की पूरी मांग का हिस्सा मक्का, ब्रोकन राइस आदि से पूरा किया जायेगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन