गोपालगंज: राष्ट्रीय लोक अदालत में 2,434 मामलों का निष्पादन, 28 पीठों ने किया मामलों का निपटारा

Updated:
विज्ञापन

लोक अदालत में लगे कैंप में इलाज करते डॉक्टर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने 2,434 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया, जिसमें 50% छूट के साथ ट्रैफिक चालान और लंबे समय से लंबित बैंक ऋण जैसे मामले शामिल हैं. इस आयोजन ने नागरिकों को त्वरित और सुलभ न्याय प्रदान किया.

विज्ञापन

Lok Adalat Gopalganj : व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. आपसी सुलह और समझौते के आधार पर कुल 2,434 मामलों का निष्पादन किया गया. लोक अदालत में 19,526 मामलों को निपटारे के लिए सूचीबद्ध किया गया था. अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए 28 पीठों का गठन किया गया था. इनमें न्यायिक पदाधिकारियों, पैनल अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों की तैनाती की गयी थी.

विज्ञापन

21 साल बाद कर्ज से मिली मुक्ति, राधिका की आंखों से छलके आंसू

लोक अदालत में मीरगंज की राधिका देवी के बैंक ऋण का भी निपटारा हुआ. उन्होंने स्टेट बैंक से 25 हजार रुपये का केसीसी ऋण लिया था. करीब 21 वर्षों बाद कर्ज से मुक्ति मिलने पर उनकी आंखों से आंसू छलक उठे. राधिका देवी की तरह ही बड़ी संख्या में लोगों ने लोक अदालत में पहुंचकर अपने पुराने मामलों का समाधान कराया.

बैंक के 907 मामलों का हुआ निष्पादन

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक से जुड़े 16,356 मामले सूचीबद्ध किये गये थे. इनमें से 907 मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया. इन मामलों में कुल 4 करोड़ 32 लाख 64 हजार 313 रुपये का सेटलमेंट हुआ.

50 प्रतिशत छूट के साथ 790 ट्रैफिक चालान का निपटारा

लोक अदालत में ट्रैफिक चालान से जुड़े 915 मामले सूचीबद्ध थे. इनमें 790 मामलों का 50 प्रतिशत छूट के आधार पर निष्पादन किया गया. इन मामलों में कुल 16 लाख 48 हजार 800 रुपये का सेटलमेंट हुआ. इससे वाहन चालकों को भी लंबित चालान के निपटारे का लाभ मिला.

607 सुलहनीय आपराधिक मामलों का हुआ निपटारा

सुलहनीय आपराधिक मामलों के 2,027 मामले लोक अदालत में सूचीबद्ध किये गये थे. इनमें से 607 मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया. इन मामलों में 51 हजार 720 रुपये का सेटलमेंट हुआ. निष्पादित मामलों में 10 वर्ष से अधिक पुराने 326, 20 वर्ष से अधिक पुराने 35 और 30 वर्ष से अधिक पुराने चार मामले भी शामिल रहे.

इन मामलों का भी हुआ निष्पादन

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक और ट्रैफिक चालान के अलावा बिजली बिल के 63, बीएसएनएल के 7, एनआई एक्ट के 4, वैवाहिक विवाद के 24 और अन्य 31 मामलों का भी निपटारा किया गया.

वाद का प्रकारनिष्पादित मामले
सुलहनीय आपराधिक वाद607
बैंक वाद907
ट्रैफिक चालान790
बिजली बिल63
बीएसएनएल वाद7
एनआई एक्ट वाद4
वैवाहिक वाद24
अन्य वाद31
कुल2,434

दीप प्रज्वलित कर किया गया लोक अदालत का उद्घाटन

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश धीरेंद्र बहादुर सिंह, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्र, महासचिव मनोज कुमार मिश्र तथा अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है. उन्होंने अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निपटारा कराने की अपील की.

पूरे दिन चली सुनवाई और समझौते की प्रक्रिया

उद्घाटन के बाद गठित पीठों में पूरे दिन लंबित मामलों की सुनवाई और समझौते के आधार पर निष्पादन की प्रक्रिया चली. इस दौरान बड़ी संख्या में पक्षकार, अधिवक्ता, बैंक प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

लोक अदालत में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों मरीजों की हुई जांच

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर, गोपालगंज में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया. शिविर का आयोजन एनएच-27 स्थित साधु चौक के ओपी हॉस्पिटल सुपर मल्टी-स्पेशियलिटी की ओर से किया गया.

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की मरीजों की जांच

शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ओपी तिवारी, सर्जन डॉ. अंशु तिवारी और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजली तिवारी ने सैकड़ों मरीजों की स्वास्थ्य जांच की. जांच के बाद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया.

अस्पताल कर्मियों ने किया सहयोग

स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में ओपी हॉस्पिटल के संजय तिवारी, सुनील कुमार, सरोज कुमार और संध्या तिवारी ने सहयोग किया.

फोटो नं 19- नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन करते कुटुंब न्यायालय के धान जिला जज व अन्य | Prabhat Khabar Network
फोटो नं 19- नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन करते कुटुंब न्यायालय के धान जिला जज व अन्य | Prabhat Khabar Network
फोटो नं 20- लोक अदालत में शामिल न्यायिक पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
फोटो नं 20- लोक अदालत में शामिल न्यायिक पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
फोटो नं 21- वादों का निबटारा करते बैंक अफसर | Prabhat Khabar Network
फोटो नं 21- वादों का निबटारा करते बैंक अफसर | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन