तीन लीटर शराब व बाइक जब्त, प्राथमिकी दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
भोरे : स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के एराजी कोरेया गांव में छापेमारी कर तीन लीटर शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर लिया. पुलिस की कार्रवाई को देखकर धंधेबाज फरार होने में सफल हो गया. बताया जाता है कि थाना के एएसआइ सुरेंद्र राय को सूचना मिली कि एराजी कोरेया में एक व्यक्ति […]
विज्ञापन
भोरे : स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के एराजी कोरेया गांव में छापेमारी कर तीन लीटर शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर लिया. पुलिस की कार्रवाई को देखकर धंधेबाज फरार होने में सफल हो गया. बताया जाता है कि थाना के एएसआइ सुरेंद्र राय को सूचना मिली कि एराजी कोरेया में एक व्यक्ति बाइक पर शराब लेकर आ रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने एराजी कोरेया में दबिश दी, तो वहां से एक बाइक में रखी तीन लीटर चुलायी शराब बरामद हुई. जबकि उसी गांव का धंधेबाज हरकेश राम फरार होने में सफल हो गया. पुलिस हरकेश राम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन