परीक्षा देने जा रही छात्रा को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, गोपालगंज रेफर

Author Suresh rai|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

हादसे के बाद कार में फंसी हुई साइकिल | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज में परीक्षा देने जा रही 12 वर्षीय छात्रा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। छात्रा की हालत गंभीर है, उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

-मध्य विद्यालय डीह जैतपुरा में थी परीक्षा फोटो - हादसे के बाद कार में फंसी साइकिल प्रतिनिधि, भोरे. थाना क्षेत्र के वैद्य जैतपुरा के समीप गुरुवार को एक तेज से रफ्तार कार ने परीक्षा देने जा रही 12 वर्षीया छात्रा को सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अनियंत्रित कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकरायी. हादसे के बाद स्कूल और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को तुरंत भोरे रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, भोरे थाना क्षेत्र के हरिहरपुर ग्राम निवासी मो. फिरोज आलम की 12 वर्षीय पुत्री सानिया खातून कक्षा सातवीं की छात्रा है. वह गुरुवार को मध्य विद्यालय डीह जैतपुरा में अपनी सातवीं कक्षा की तिमाही परीक्षा देने जा रही थी. जैसे ही वह वैद्य जैतपुरा के पास पहुंची, तभी अहियापुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार आई-20 कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर मारने के बाद कार चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे पेड़ से जा टकरायी. घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया. आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उसे लेकर भोरे रेफरल अस्पताल भागे. पुलिस गाड़ी को जब्त करते हुए मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन