गोपालगंज के मीरगंज थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
मीरगंज थाने में कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश देते एसपी
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी ने मीरगंज थाने का अचानक निरीक्षण किया. उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया. अपराध नियंत्रण को पुलिस की पहली प्राथमिकता बताया गया.
Mirganj Police Station Inspection: जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी ने मीरगंज थाना का औचक भ्रमण और निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली और परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
आपके शहर में
लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में लंबित पड़े मामलों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को कांडों का शीघ्र निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने विधि-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, गश्ती व्यवस्था और थाने के पुलिसिया कार्यों को भी बारीकी से परखा.
जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर
एसपी ने पुलिस अधिकारियों को जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने तथा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और शिकायतों पर समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.
अपराध नियंत्रण पुलिस की पहली प्राथमिकता
एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि गोपालगंज पुलिस जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
अधिकारियों के साथ की गई समीक्षा
निरीक्षण के दौरान हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता तथा मीरगंज थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी नीरव कुमार पाल मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए