गोपालगंज में गन्ना किसानों ने खरीद मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की उठाई मांग, चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन

खेतों के पास प्रदर्शन करते किसान

Ganne Ka Rate: बुचियां गांव के गन्ना किसानों ने चीनी के बढ़ते दाम और गन्ने के पुराने खरीद मूल्य के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया. उन्होंने गन्ने का खरीद मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है.

विज्ञापन

Ganne Ka Rate: बुचियां गांव के गन्ना किसानों ने शनिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाकर गन्ने के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी की मांग उठाई. किसानों ने चीनी के बढ़ते दाम और गन्ने के पुराने खरीद मूल्य को लेकर नाराजगी जतायी. किसानों का कहना था कि बाजार में खाद, बीज, मजदूरी, डीजल सहित खेती से जुड़ी हर वस्तु के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं चीनी का खुदरा दाम बढ़कर करीब 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. इसके बावजूद किसानों से गन्ने की खरीद पुराने दर पर की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चीनी के बढ़ते दाम के अनुरूप गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग

किसानों का कहना था कि गन्ने की खेती में किसान अपना खून-पसीना बहाता है, लेकिन चीनी के बढ़े हुए दाम का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है. जब चीनी का दाम इतना बढ़ गया है तो गन्ने का खरीद मूल्य भी उसी अनुपात में बढ़ाया जाना चाहिए. किसानों ने गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग रखी.

हस्ताक्षर अभियान चलाकर दर्ज करायी मांग

बुचियां गांव के किसान धर्मेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाकर किसानों ने अपनी मांग दर्ज करायी. किसानों का कहना है कि हस्ताक्षर अभियान के बाद वे जिला पदाधिकारी से मिलकर अपनी समस्याओं और मांगों को लिखित रूप से रखेंगे. साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा.

मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

इस बीच किसानों ने प्रदर्शन भी किया. उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन, कृषि विभाग और सरकार की ओर से उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो किसान शांत नहीं बैठेंगे. जरूरत पड़ने पर सभी किसान एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे. किसानों ने कहा कि मांगों को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा.

किसानों ने कहा कि अब या तो चीनी का रेट कम किया जाए या गन्ने की कीमत 600 रुपये प्रति क्विंटल सरकार को निर्धारित करनी होगी. किसानों का कहना है कि चीनी महंगी होने का लाभ यदि किसी को मिल रहा है तो उसमें गन्ना किसान भी हिस्सेदार होना चाहिए.

बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद

हस्ताक्षर अभियान में किसान अजय कुमार श्रीवास्तव, सीताराम महतो, हरिश्चंद्र प्रसाद, हंसराज शर्मा, रामजी राय, भोला राय, दुलारचंद राय, छोटेलाल यादव, शिव बच्चन राम, विनोद राय, रतन राय सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन