गोपालगंज के कटेया में शिक्षा संवाद, मंत्री सुनील कुमार ने छात्रों से कहा- मोबाइल से दूरी, किताबों से करें दोस्ती

Updated:
विज्ञापन

खबर का फोटो

ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षा संवाद कार्यक्रम में छात्रों से सीधा संवाद किया. उन्होंने मोबाइल से दूरी और किताबों से दोस्ती की वकालत की, और सफलता के लिए निरंतर मेहनत का महत्व बताया.

विज्ञापन

Shiksha Samvad: कटेया पीएम श्री मध्य विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में मंत्री सुनील कुमार ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए शिक्षा, अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मोबाइल से दूरी, किताबों से करें दोस्ती

मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूरी बनानी चाहिए और यदि दोस्ती करनी ही है तो किताबों से करें. उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए किताबों से दोस्ती करना बेहद जरूरी है. मंत्री ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने भी किताबों को अपना सबसे अच्छा मित्र बनाया.

खबर का फोटो | Prabhat Khabar Network

पढ़ाई के प्रति लगाव और मेहनत से पहुंचे आईएएस रैंक तक

मंत्री ने कहा कि पढ़ाई के प्रति लगाव और कड़ी मेहनत के बल पर वे आईएएस रैंक तक पहुंचे और बिहार के कई जिलों में सेवा करने का अवसर मिला. उन्होंने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की सलाह दी.

राजनीति में आने की नहीं थी इच्छा

ग्रामीण कार्य मंत्री ने कहा कि राजनीति में आने की उनकी कोई इच्छा नहीं थी, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें भोरे विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच भेजा. जनता ने उन्हें विधायक से लेकर मंत्री तक की जिम्मेदारी सौंपी.

शिक्षा मंत्री के कार्यकाल का किया उल्लेख

उन्होंने शिक्षा मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौरान विद्यालयों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया गया. इसके परिणामस्वरूप आज स्कूलों में कई आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं.

खबर का फोटो | Prabhat Khabar Network

भोरे डिग्री कॉलेज में शुरू हुई विज्ञान की पढ़ाई

ग्रामीण कार्य मंत्री ने कहा कि भोरे डिग्री कॉलेज में अब विज्ञान विषय की पढ़ाई शुरू हो चुकी है. आगे वहां स्नातकोत्तर यानी पीजी की पढ़ाई शुरू कराने का भी प्रयास किया जाएगा.

विद्यालय परिवार और गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र द्विवेदी ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार द्विवेदी, प्रमुख प्रतिनिधि आनंद मिश्रा, उप प्रमुख प्रतिनिधि विकास तिवारी, मनोज तिवारी, अतुल तिवारी, कौशल किशोर मिश्रा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेश चौबे, विशाल मद्धेशिया, अनिकेत मद्धेशिया सहित विद्यालय परिवार और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन