आधार कार्ड बनवाने निकली ननद-भौजाई लापता, दो लोगों पर नामजद प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आधार कार्ड बनवाने के लिए ननद और भौजाई एक साथ घर से निकली थीं, लेकिन दोनों वापस नहीं लौटीं.

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आधार कार्ड बनवाने के लिए ननद और भौजाई एक साथ घर से निकली थीं, लेकिन दोनों वापस नहीं लौटीं. इस संबंध में पीड़ित द्वारा थाने में दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित की पत्नी और उसकी 17 वर्षीया बहन दिन के करीब 12 बजे आधार कार्ड बनवाने के उद्देश्य से घर से निकली थीं. देर शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर दो लोगों पर संदेह जताते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और लापता ननद-भौजाई की तलाश के साथ मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन