गोपालगंज में 40 लाख की चोरी के 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, दो बंद घरों को चोरों ने बनाया था निशाना

Updated:
विज्ञापन

फोटो- पूर्व विधायक पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते हुए | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रीपुर में 40 लाख की चोरी के 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ग्रामीणों में दहशत और प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

Gopalganj News : गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र के दुबे बतरहा गांव में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं को पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है. बीते गुरुवार की रात चोरों ने पंचानंद मिश्र और प्रभुनाथ तिवारी के आमने-सामने स्थित बंद घरों को निशाना बनाया था. पीड़ित परिवारों के अनुसार, दोनों घरों से 40 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हुई है. घटना के बाद से इलाके में दहशत और सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है.

विज्ञापन

पांच दिन बाद भी नहीं पकड़े गए संदिग्ध

घटना के बाद पुलिस ने शुरुआती जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास से आभूषणों के कुछ टुकड़े बरामद किए थे. इसके बावजूद अब तक किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और चोरी गए कीमती सामान का भी कोई पता नहीं चला है. दोनों पीड़ित परिवारों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है.

बंद घर देखकर चोरों ने बनाया निशाना

बताया गया कि दोनों मकान आमने-सामने स्थित हैं और घटना के समय बंद थे. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात में दोनों घरों में प्रवेश किया और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. एक ही रात दो घरों में हुई बड़ी चोरी से ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

पुलिस की जांच की रफ्तार पर ग्रामीण नाराज

चोरी की बड़ी वारदात के पांच दिन बाद भी चोरों तक नहीं पहुंच पाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में पहले से ही चिंता बनी हुई है. ऐसे में बड़ी वारदात के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों का पुलिस पर भरोसा प्रभावित हो रहा है.

पूर्व विधायक ने पुलिस पर उठाए सवाल

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजद के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए चोरी में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस से मामले का शीघ्र खुलासा करने की मांग की.

थानाध्यक्ष बोलीं- जल्द होगा वारदात का पर्दाफाश

मामले को लेकर श्रीपुर थानाध्यक्ष सिंपी कुमारी ने बताया कि पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरी वारदात का पर्दाफाश कर चोरी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

फोटो- पूर्व विधायक पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते हुए  | Prabhat Khabar Network
फोटो- पूर्व विधायक पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते हुए | Prabhat Khabar Network
फोटो- पूर्व विधायक पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते हुए  | Prabhat Khabar Network
फोटो- पूर्व विधायक पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते हुए | Prabhat Khabar Network
फोटो- पूर्व विधायक पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते हुए  | Prabhat Khabar Network
फोटो- पूर्व विधायक पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते हुए | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन