गोपालगंज के फुलवरिया में संत रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

संत रविदास की कलश यात्रा निकलते लोग

संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में फुलवरिया प्रखंड में सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देने के लिए कलश यात्रा निकाली गई. यह यात्रा गांव-गांव जाकर लोगों को एकता का पाठ पढ़ाएगी.

विज्ञापन

Sant Ravidas Jayanti: संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को फुलवरिया प्रखंड के इमलिया मांझा और गणेश डूमर पंचायत में कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव जाकर सामाजिक समरसता, भाईचारा और एकता का संदेश देना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो पंचायतों से निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह प्रभारी बीईओ अरविंद कुमार सिंह, भाजपा 20 सूत्री के उपाध्यक्ष अखिलानंद सिंह, मंडल अध्यक्ष अभय राय और विकास मित्र कोऑर्डिनेटर इंद्रजीत राम के नेतृत्व में निकाली गयी. यात्रा में स्थानीय लोगों और विकास मित्रों ने भी हिस्सा लिया.

विभाग की ओर से भेजे गये थे दो कलश

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से फुलवरिया प्रखंड के लिए दो कलश भेजे गये थे. पहला कलश मांझ गोसाई से विकास मित्र प्रभावती देवी के नेतृत्व में निकाला गया. वहीं, दूसरा कलश गणेश डूमर पंचायत के दीवान परसा मंदिर से विकास मित्र विजय राम के नेतृत्व में निकाला गया.

गांव-गांव पहुंचकर दिया जायेगा सामाजिक समरसता का संदेश

दोनों कलश यात्राएं विभिन्न गांवों से होकर दलित बस्तियों तक पहुंचेंगी. इस दौरान लोगों को सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और एकता का संदेश दिया जायेगा. आयोजन के माध्यम से समाज में समानता और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है.

सरकारी योजनाओं की भी दी जायेगी जानकारी.

कलश यात्रा के दौरान विकास मित्रों की ओर से ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी. पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं से जुड़ सकें.

प्रोटेस्ट की लाइव कवरेज यहां क्लिक कर पढ़ें : PhD होल्डर्स के प्रदर्शन के बाद दारोगा अभ्यर्थी भी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन