गोपालगंज में दो सगे भाइयों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, दूसरा झुलसा
बज्रपात के चपेट में आने से घायल काे सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती.
Death by Lightning: सबेया गांव में खेत से घर लौट रहे दो सगे भाइयों पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे बड़े भाई की मौत हो गई और छोटा भाई गंभीर रूप से झुलस गया. परिवार में मातम का माहौल है और घायल बच्चे का इलाज जारी है.
Death by Lightning: मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया गांव में शनिवार की शाम खेत से घर लौट रहे दो सगे भाइयों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया. हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
आपके शहर में
खेत से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सबेया गांव निवासी दिनेश पर्वत के दोनों पुत्र शनिवार को खेत की ओर गये थे. देर शाम दोनों भाई खेत से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गयी. इसकी चपेट में आने से दोनों भाई गंभीर रूप से झुलस गये.
एक भाई की मौके पर ही मौत
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 14 वर्षीय सूर्या कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, उसका 10 वर्षीय भाई परवीन कुमार गंभीर रूप से झुलस गया. स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.
घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. सूर्या की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रोटेस्ट की लाइव कवरेज यहां क्लिक कर पढ़ें : PhD होल्डर्स के प्रदर्शन के बाद दारोगा अभ्यर्थी भी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए