गोपालगंज: हथुआ थाना गेट के पास सड़े अनाज का अंबार, दुर्गंध से पुलिसकर्मी और आम लोग परेशान
हथुआ थाना गेट के सामने सड़े अनाज का अंबार, दुर्गंध से पुलिसकर्मी और आम लोग परेशान हथुआ थाना, साडा हुआ आनाज का अंबार | Prabhat Khabar Network
हथुआ थाना गेट के पास सड़े अनाज का अंबार लगा है, जिससे उठ रही तेज दुर्गंध से पुलिसकर्मी और आम लोग परेशान हैं. कचरा निस्तारण की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
Hathua Police Station Garbage: हथुआ थाना के मुख्य गेट के सामने इन दिनों सड़े हुए अनाज के कचरे का अंबार लगा है. इससे उठ रही तेज दुर्गंध के कारण थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानी हो रही है. थाना आने-जाने वाले लोगों और आसपास काम करने वाले कर्मियों के लिए वहां खड़ा होना तक मुश्किल हो गया है.
जानकारी के अनुसार, हथुआ स्थित एफसीआई गोदाम में अनाज की सफाई के दौरान मजदूरों ने सड़े और खराब अनाज के अवशेष निकाले. आरोप है कि इन अवशेषों को गोदाम परिसर से हटाकर हथुआ थाना के मुख्य गेट के समीप डंप कर दिया गया. बताया जा रहा है कि यह काम एफसीआई इंचार्ज सुनीता कुमारी के निर्देश पर किया गया.
कचरा निस्तारण की व्यवस्था पर उठे सवाल
गोदाम से निकले सड़े अनाज के कचरे को निर्धारित निस्तारण स्थल पर भेजने के बजाय थाना के मुख्य द्वार के पास जमा किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय स्तर पर यह भी पूछा जा रहा है कि गोदाम प्रबंधन के पास कचरे के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था है या नहीं. यदि व्यवस्था है, तो उसका पालन क्यों नहीं किया गया.
सड़े अनाज से उठ रही दुर्गंध के कारण थाना परिसर का माहौल भी प्रभावित हो रहा है. इससे संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका जताई जा रही है. सार्वजनिक स्थान के समीप इस तरह कचरा जमा करना स्वच्छता और नागरिक सुविधा के लिहाज से गंभीर लापरवाही का मामला है.
थानाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को दी जानकारी
इस मामले में हथुआ थानाध्यक्ष शोएब आलम की ओर से संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई है. वहीं, हथुआ एफसीआई गोदाम के सहायक प्रबंधक (एजीएम) से इस संबंध में बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी और मजदूरों ने कचरा डंप कर दिया था.
Also Read : वैशाली: जंदाहा थाने में लंबित कांडों की समीक्षा, दीपावली-छठ पर विशेष चौकसी के निर्देश
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए