गोपालगंज की टॉप फोटोज: स्कूलों में 75% हाजिरी अनिवार्य, छात्र की गोरखपुर में संदिग्ध मौत और रोजगार मेले में 376 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट


नामांकन कराकर स्कूल न आने वाले छात्र हो जाएं सावधान
जिले के 26 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) में नामांकन कराने के बाद स्कूल नहीं आने वाले विद्यार्थियों पर अब नजर रखी जाएगी. इन विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी. इससे कम हाजिरी रहने पर विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की स्थिति बन सकती है.

गोपालगंज के छात्र की गोरखपुर में संदिग्ध मौत, पार्टी में बुलाकर हत्या का आरोप
विजयीपुर थाना क्षेत्र के कुरथिया गांव निवासी एक युवक की उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान विजय मिश्रा के करीब 20 वर्षीय पुत्र अजीत मिश्रा के रूप में हुई है. युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वह दो भाइयों में छोटा था और परिवार के साथ गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करता था.

रोजगार मेले में 1,234 युवाओं ने जमा किया बायोडाटा, 376 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
नौकरी की तलाश कर रहे जिले के युवाओं को सोमवार को रोजगार पाने का अवसर मिला. शहर के थाना चौक स्थित कमला राय कॉलेज के विज्ञान संकाय मैदान में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया. मेले में 16 कंपनियों और नियोजकों ने हिस्सा लिया.

मिठाई के नाम पर सेहत से खिलवाड़! दीपावली से पहले DM का एक्शन
दीपावली के त्योहार को लेकर जिले में मिठाइयों की दुकानें सजने लगी हैं. शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों तक रंग-बिरंगी मिठाइयों की मांग बढ़ गई है. लेकिन त्योहार की मिठास में मिलावट का खतरा भी घुलता नजर आ रहा है. आरोप है कि कई दुकानों में मिलावटी और दूषित खोवा से बनी मिठाइयों की बिक्री हो रही है. विभागीय उदासीनता के कारण मिलावटखोरों के हौसले बुलंद हैं. चांदी के वर्क वाली मिठाइयों से लेकर रंग-बिरंगी मिठाइयों की शुद्धता पर भी सवाल उठ रहे हैं.

फुलवरिया में 1,171 संदिग्ध राशन कार्डों का होगा सत्यापन, अपात्रों के नाम हटेंगे
फुलवरिया प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीनिवास शर्मा की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में संदिग्ध राशन कार्डधारियों की पहचान कर उनकी पात्रता का अंतिम सत्यापन करना था.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए