12 सितंबर को होगा रोटरी क्लब गोपालगंज का पांचवां इंस्टॉलेशन समारोह
बैठक करते हुए
रोटरी क्लब गोपालगंज आगामी 12 सितंबर को अपने पांचवें इंस्टॉलेशन समारोह का आयोजन कर रहा है. समारोह को यादगार बनाने के लिए विशेष बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं. क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है.
Rotary Club Gopalganj: रोटरी क्लब गोपालगंज का पांचवां इंस्टॉलेशन समारोह आगामी 12 सितंबर को गोपालगंज-यादोपुर रोड स्थित आरपी ग्रैंड होटल में आयोजित किया जाएगा. समारोह में सदर विधायक, जिला पदाधिकारी सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर क्लब के अध्यक्ष डॉ. रहमत अली की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गयी.
आपके शहर में
समारोह की तैयारियों को लेकर सौंपी गयी जिम्मेदारियां
बैठक में समारोह की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गयी. साथ ही सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयीं. अतिथियों के स्वागत, मंच संचालन, आयोजन स्थल की व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.
अध्यक्ष डॉ. रहमत अली ने कहा कि समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए क्लब के सदस्य पूरी तत्परता से तैयारी में जुटे हैं. उन्होंने सभी सदस्यों से अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने की अपील की.
स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा में कार्य कर रहा क्लब
डॉ. रहमत अली ने कहा कि रोटरी क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है. क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और समाज के कमजोर वर्गों के लिए सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि इंस्टॉलेशन समारोह सेवा भावना को और मजबूत करने का अवसर होगा.
बैठक में कई सदस्य रहे मौजूद
बैठक में सचिव प्रभुनाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. मांकेश्वर सिंह, विकास सिंह, कोषाध्यक्ष शाह आलम, आरडी डॉ. अमरेश कुमार सिंह, मोहित गुप्ता, विकास केडिया, पुष्पेंद्र सिंह सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे.
प्रोटेस्ट की लाइव कवरेज यहां क्लिक कर पढ़ें : PhD होल्डर्स के प्रदर्शन के बाद दारोगा अभ्यर्थी भी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए