गोपालगंज के अधिवक्ता मनन कुमार मिश्र के समर्थन में उतरे, आलोचना पर जतायी नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

मनन मिश्र के पक्ष में उतरे गोपालगंज के अधिवक्ता

गोपालगंज के जिला विधिज्ञ संघ ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्र के समर्थन में एकजुटता दिखाई है. अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ की जा रही व्यक्तिगत आलोचना पर कड़ी आपत्ति जताई है. संघ ने स्पष्ट किया है कि निजी स्वार्थों से प्रेरित होकर की जा रही अनर्गल बयानबाजी स्वीकार्य नहीं है.

विज्ञापन

Manan Kumar Mishra: बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्र के खिलाफ कुछ लोगों द्वारा की जा रही आलोचना पर जिला विधिज्ञ संघ, गोपालगंज के अधिवक्ताओं ने शनिवार को नाराजगी जतायी. अधिवक्ताओं ने मनन कुमार मिश्र के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ से प्रेरित होकर उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिला विधिज्ञ संघ के वकालतखाना भवन में हुई बैठक

इस संबंध में जिला विधिज्ञ संघ के वकालतखाना भवन में संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि मनन कुमार मिश्र बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सात बार निर्वाचित अध्यक्ष रहे हैं और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अधिवक्ताओं का समर्थन प्राप्त हुआ है. ऐसे में निजी स्वार्थ से प्रेरित होकर उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी और आलोचना करना उचित नहीं है.

असहमति है तो लोकतांत्रिक तरीके से रखें अपनी बात

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि किसी को मनन कुमार मिश्र के कार्यों से असहमति है तो उसे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए. अधिवक्ता समाज को व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थागत गरिमा का सम्मान करना चाहिए.

मनन कुमार मिश्र के समर्थन में एकजुट रहने का संकल्प

अधिवक्ताओं ने मनन कुमार मिश्र के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए उनके समर्थन में एकजुट रहने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज संस्थागत गरिमा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सम्मान के पक्ष में है.

बैठक में महासचिव मनोज कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष प्रवीण चंद्र सिंह, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, उदय नारायण मिश्र, विमलेंदु कुमार द्विवेदी, देवेंद्र पांडेय, राम व्यास तिवारी, कमलेश श्रीवास्तव, विनोद कुमार दुबे, राकेश कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे.

प्रोटेस्ट की लाइव कवरेज यहां क्लिक कर पढ़ें : PhD होल्डर्स के प्रदर्शन के बाद दारोगा अभ्यर्थी भी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन