राजद के 30 वर्षों का सफर संघर्ष, सामाजिक न्याय और जनसेवा के प्रति समर्पण का इतिहास: विधायक

Updated:
विज्ञापन

स्थापना दिवस कार्यक्रम में मौजूद विधायक, पूर्व विधायक और कई राजद कार्यकर्ता.

RJD Foundation Day : कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुटने तथा पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

विज्ञापन

RJD Foundation Day : गोपालगंज राजद का 30वां स्थापना दिवस रविवार को जिला कार्यालय में पूरे उत्साह, जोश एवं गरिमामयी वातावरण में धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया और सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता तथा संविधान की रक्षा के संकल्प को दोहराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्नान किया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कार्यक्रम प्रभारी विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने कहा कि राजद हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों एवं समाज के हर कमजोर वर्ग की आवाज़ रही है. कहा कि पार्टी के 30 वर्षों का सफर संघर्ष, सामाजिक न्याय और जनसेवा के प्रति समर्पण का इतिहास रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुटने तथा पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

पूर्व विधायक ने भी लोगों को संबोधित किया

पूर्व विधायक राजेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राजद अपने स्थापना काल से ही गरीब-गुरबों, पिछड़े-अतिपिछड़े, दलित-अल्पसंख्यक तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बना है और अंतिम दम तक इनकी हक-हकूक की लड़ाई लड़ता रहेगा. राजद के पूर्व विधायक प्रेम शंकर यादव ने कहा कि राजद हमेशा से सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और बंचितों कि आवाज को बुलंद करने का काम किया है.

तेजस्वी यादव ने ऑनलाइन संबोधन किया

एलइडी स्क्रीन से तेजस्वी यादव को सुना बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने ज़ूम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. कार्यक्रम स्थल पर बड़े एलइडी स्क्रीन लगाए गए थे, जिनके माध्यम से उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका संबोधन सुना. उन्होंने पार्टी के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि राजद सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करने के लिए निरंतर संघर्षरत है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया.

बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया

पार्टी के संस्थापकों को किया गया नमन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो ने की. कार्यक्रम के दौरान पार्टी के संस्थापकों एवं वरिष्ठ नेताओं के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख भूमिका कार्यक्रम के दौरान राजद के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र राम, अब्दुल सत्तार मुन्ना, प्रमोद राम, मोहन प्रसाद गुप्ता, पिन्टू पांडेय, सुनील कुमार बारी, संतोष यादव, गुफरान रशीद मिंटू, फ़ैज़ अकरम, सुमन कुमार यादव, एजाज खान, दिवाकर यादव, मंजू चौहान, सुनीता यादव, शोभा देवी, उषा देवी, सीमा परवीन, हरेराम कुशवाहा, भरत यादव, मो सहीम, कृष्णा यादव, राजनंदन यादव, गमहा यादव, धर्मेंद्र मांझी, सुरेश प्रसाद यादव, बिनोद मांझी, रूपेश कुमार यादव, साहेबजाद अली, संतोष यादव पंचदेवरी, रंजीत यादव, अली अकबर अंसारी, मुकेश यादव तथा शाहिद हुसैन राजू आदि मौजूद थे.

Also Read: गोपालगंज में मौसमी बुखार की चपेट में बच्चे, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, लक्षण और बचाव के तरीके जानिए

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन