गोपालगंज: फुलवरिया में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, छह लोग घायल; 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

फुलवरिया के जटहां गांव में गोबर फेंकने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 6 लोग घायल। पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

Gopalganj News : फुलवरिया थाना क्षेत्र के जटहां गांव में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार निकल आए. मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गयी है. पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर कुल 16 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. एक पक्ष की ओर से दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि निजी जमीन पर गोबर रखने को लेकर विवाद शुरू हुआ. विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोग फरसा और दाब लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया.

शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमले में उसके सिर में गंभीर चोट लगी. बीच-बचाव करने पहुंची दादी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गयी. शिकायत में सोने की चेन और कान के आभूषण छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.

दूसरे पक्ष ने जमीन पर गोबर फेंकने का लगाया आरोप

दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि पड़ोसी उनकी जमीन पर जबरन गोबर फेंक रहे थे. विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने कई लोगों को लाठी-डंडे के साथ बुला लिया. आरोप है कि इसके बाद हत्या की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी.

शिकायत में यह भी कहा गया है कि बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गयी.

पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की कर रही जांच

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना के कारणों, मारपीट में शामिल लोगों और लगाए गये आरोपों की जांच कर रही है. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन