ट्रेडर्स कॉन्क्लेव-2026 में सम्मानित हुआ गोपालगंज सर्राफा मंडल, व्यापारियों की सुरक्षा का उठा मुद्दा
चिराग पासवान के हाथों सम्मान लेते अध्यक्ष देव कुमार
पटना में ट्रेडर्स कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन हुआ, जिसमें गोपालगंज सर्राफा मंडल को सम्मानित किया गया. इस दौरान व्यापारियों की सुरक्षा और आर्म्स लाइसेंस जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
chirag paswan: पटना के ताज होटल में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआइटी) के तत्वावधान में ट्रेडर्स कॉन्क्लेव पटना-2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएआइटी बिहार प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा ने की. कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा और आर्म्स लाइसेंस से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी.
आपके शहर में
करीब 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने लिया हिस्सा
गोपालगंज सर्राफा मंडल के अध्यक्ष सह वरिष्ठ अधिवक्ता देव कुमार के नेतृत्व में करीब 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कॉन्क्लेव में भाग लिया. प्रतिनिधिमंडल में प्रयाग, अनिल, ओमप्रकाश, सोनू, बिट्टू, मनीष, अरुण, राजेश, पिंटू, मंतोष, अजय सहित कई सर्राफा कारोबारी शामिल रहे.
कॉन्क्लेव के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गोपालगंज सर्राफा मंडल की टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया.
कारोबारियों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया
कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए सर्राफा मंडल के अध्यक्ष देव कुमार ने सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पात्र व्यापारियों को आर्म्स लाइसेंस उपलब्ध कराने की मांग रखी.
उन्होंने कहा कि सर्राफा कारोबार में बड़ी मात्रा में नकदी और कीमती धातुओं का कारोबार होता है. ऐसे में व्यापारियों और उनके प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाना जरूरी है.
व्यापारियों के हितों पर हुई चर्चा
कॉन्क्लेव में व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. कारोबारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ व्यापार को सुगम बनाने और व्यापारियों के हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया.
आयोजकों के अनुसार, व्यापारियों के हितों और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के कारण ट्रेडर्स कॉन्क्लेव पटना-2026 सार्थक रहा.
इसे भी पढ़ें: सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए