गोपालगंज में चौकीदार परेड, शराब तस्करी और अवैध निर्माण पर रोक का निर्देश
एसपी का निर्देश के थाने में चौकीदार परेड की तस्वीर.
जिले भर के थानों में थानाध्यक्षों के नेतृत्व में चौकीदारों की परेड आयोजित की गई. इस दौरान सभी चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों, शराब तस्करी और अवैध निर्माणों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए.
Gopalganj News: पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर रविवार को जिले के विभिन्न थानों में थानाध्यक्षों के नेतृत्व में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान थानाध्यक्षों ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क और सक्रिय रहकर कार्य करने का निर्देश दिया.
आपके शहर में
संदिग्ध गतिविधियों पर रखें विशेष नजर
परेड के दौरान चौकीदारों को गांव और आसपास के इलाकों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया. असामाजिक तत्वों और जेल से छूटे पेशेवर अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाने को भी कहा गया.
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलते ही तत्काल संबंधित थाना पुलिस को सूचना दें.
स्थानीय सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर
अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चौकीदारों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. क्षेत्र में होने वाली छोटी-बड़ी गतिविधियों की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचने से अपराध नियंत्रण में मदद मिलती है. इस दौरान स्थानीय आसूचना तंत्र को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया.
शराब तस्करी और अवैध निर्माण पर रखें नजर
चौकीदारों को शराब तस्करी, अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर प्रभावी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि शराबबंदी को प्रभावी बनाने और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में चौकीदारों की सक्रिय भूमिका जरूरी है.
इसके अलावा क्षेत्र में होने वाले अवैध निर्माण और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी भी पुलिस को देने को कहा गया. अधिकारियों ने चौकीदारों से अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर स्थानीय स्तर पर सूचनाएं एकत्र करने की अपील की.
इसे भी पढ़ें: सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए