गोपालगंज: सदर अस्पताल में 10 से बढ़कर 17 बेड का हुआ एसएनसीयू, नवजातों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Updated:
विज्ञापन

फर्स्ट फ्लोर में शिफ्ट एसएनसीयू वार्ड की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मॉडल सदर अस्पताल में नवजात शिशुओं के इलाज की सुविधा को बेहतर बनाया गया है. एसएनसीयू की क्षमता 10 से बढ़कर 17 बेड हो गई है, जिससे गंभीर नवजातों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा. अस्पताल प्रबंधन को अब अधिक बच्चों का इलाज करने में सहूलियत होगी.

विज्ञापन

Gopalganj sadar hospital: मॉडल सदर अस्पताल में नवजात बच्चों के इलाज की सुविधा को और बेहतर किया गया है. अस्पताल में संचालित 10 बेड के एसएनसीयू को नये भवन के फर्स्ट फ्लोर में 17 बेड की क्षमता वाले वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है. बेड की संख्या बढ़ने से गंभीर नवजात बच्चों को भर्ती कर इलाज करने में अस्पताल प्रबंधन को सहूलियत होगी.

विज्ञापन

10 से बढ़कर 17 बेड की हुई क्षमता

एसएनसीयू की इंचार्ज सांध्य ने बताया कि पहले एसएनसीयू में 10 बेड की व्यवस्था थी. अब इसे नये भवन के फर्स्ट फ्लोर में 17 बेड के वार्ड में शिफ्ट किया गया है. इससे इलाज के लिए आने वाले नवजात बच्चों को पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा उपलब्ध होगी. साथ ही एक समय में अधिक बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा सकेगा.

गंभीर नवजातों को समय पर मिल सकेगा इलाज

एसएनसीयू में जन्म के बाद सांस लेने में परेशानी, कम वजन, संक्रमण और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे नवजात बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाता है. नये वार्ड में अतिरिक्त बेड उपलब्ध होने से ऐसे बच्चों के इलाज की क्षमता बढ़ेगी. गंभीर नवजातों को समय पर भर्ती कर इलाज उपलब्ध कराने में भी इससे मदद मिलेगी.

शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही

सदर अस्पताल के प्रबंधक जान मोहम्मद ने बताया कि नये भवन के फर्स्ट फ्लोर में 17 बेड का नया एसएनसीयू वार्ड तैयार किया गया है. वार्ड को शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है. बेड की क्षमता बढ़ने से जिले के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन