गोपालगंज: मीरगंज में स्कूल के लिए निकली नाबालिग छात्रा लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
मीरगंज के पिपराखास गांव से स्कूल गई एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई है। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Gopalganj News : मीरगंज थाना क्षेत्र के पिपराखास गांव से स्कूल के लिए निकली नाबालिग छात्रा लापता हो गयी. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद मीरगंज थाने में शिकायत दर्ज करायी है. परिजनों ने उचकागांव थाना क्षेत्र के बंकीखाल पुरब टोला निवासी विवेक राम पर छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है.
सुबह स्कूल के लिए निकली, शाम तक नहीं लौटी छात्रा
परिजनों के अनुसार छात्रा सुबह करीब नौ बजे साहू जैन हाई स्कूल में पढ़ने के लिए घर से निकली थी. लेकिन शाम तक वह वापस घर नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चला.
परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप
परिजनों का आरोप है कि बाद में फोन के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि बंकीखाल पुरब टोला निवासी विवेक राम उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है. परिजनों ने आवेदन में उसे गलत धंधे में बेचने के लिए ले जाने की आशंका भी जतायी है. साथ ही आरोप लगाया गया है कि उक्त व्यक्ति पहले भी कई लड़कियों को ले जा चुका है.
प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
परिजनों के आवेदन के आधार पर मीरगंज थाने में कांड संख्या 466/26 दर्ज की गयी है. प्राथमिकी बीएनएस की धारा 137(2) एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत दर्ज की गयी है. पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच करने की बात कही है. पुलिस छात्रा की तलाश और मामले में लगाये गये आरोपों की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए