मतगणना स्थल पर दवा व एबुलेंस के साथ तैनात रहेगी मेडिकल टीम

Updated:
विज्ञापन

डीएम मो मकसूद आलम व डीडीसी अभिषेक रंजन ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की. डीएम ने सभी आरओ, एआरओ एवं बीडीओ के साथ मतगणना की तैयारियों के निमित्त समीक्षा बैठक की. डीएम द्वारा सभी पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण, सफल एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए धन्यवाद किया गया. डीएम द्वारा मतगणना से संबंधित तैयारियों की पूरी जानकारी लेते हुए निर्देश दिया गया कि मतगणना स्थल पर भयंकर गर्मी को देखते हुए मेडिकल टीम की व्यवस्था, एंबुलेंस एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रहेगी.

विज्ञापन

गोपालगंज. डीएम मो मकसूद आलम व डीडीसी अभिषेक रंजन ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की. डीएम ने सभी आरओ, एआरओ एवं बीडीओ के साथ मतगणना की तैयारियों के निमित्त समीक्षा बैठक की. डीएम द्वारा सभी पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण, सफल एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए धन्यवाद किया गया. डीएम द्वारा मतगणना से संबंधित तैयारियों की पूरी जानकारी लेते हुए निर्देश दिया गया कि मतगणना स्थल पर भयंकर गर्मी को देखते हुए मेडिकल टीम की व्यवस्था, एंबुलेंस एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रहेगी. मतगणना के लिए सभी आवश्यक लोगों को पास निर्गत करने का निर्देश दिया. चार जून को प्रातः आठ बजे से डायट थावे में विधानसभा वार मतगणना प्रारंभ होगी, जिसके लिए सभी प्रकार की तैयारी की जा चुकी है. अधिकृत पास के बिना मतगणना स्थल पर किसी का भी प्रवेश वर्जित रहेगा. राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों उनके प्रतिनिधियों और प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं के लिए वहां बैठने की व्यवस्था रहेगी. गर्मी को देखते हुए सभी जगह पानी आदि की व्यवस्था रहेगी. डीएम द्वारा लोकसभा निर्वाचन के संबंधित वेंडर की भी बैठक करते हुए सभी से उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं संबंधित प्रपत्र शीघ्र जमा करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता आपदा शादुल हसन, अपर समाहर्ता संजीव कुमार, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह सामान्य शाखा प्रभारी राधाकांत, एसडीओ डॉ प्रदीप कुमार, एसडीसी मंकेश्वर कुमार, एसडीओ हथुआ अभिषेक कुमार चंदन, उपनिर्वाचन पदाधिकारी डॉ शशिप्रकाश राय, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रशांत अभिषेक, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुबास गुप्ता एवं सभी बीडीओ उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन